क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


- गले में फंदा लगाकर फोटो लिया और बड़े भाई को भेज दिया भोपाल(ईएमएस)। शहर के शाहपुरा थाना इलाके में शाहपुरा लेक के पास एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जॉच में सामने आया है की मृतक को शराब पीने की लत थी, ओर नशे की हालत में वह आए दिन परिवार वालो और आसपास के लोगों से झगड़ा करता रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे क जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चूनाभट्रटी क्षेत्र में रहने वाला कमलेश यादव पिता भगवानदास यादव (34) ड्राइवरी करता था, उसे शराब पीने का शौक था। शराब पीने के बाद नशे की हालत में वह आए दिन परिजनों और आसपास के लोगों से विवाद करता था। बताया गया है कि दो दिन पहले भी उसने झगड़ा किया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। हालांकि मामले में रिर्पोट दर्ज नहीं कराई गई थी। बुधवार शाम को कमलेश शाहपुरा लेक के पास पहुंचा और वहॉ एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया। उस फंदे को गले में डालकर फोटो लिया और यह फोटो अपने बड़े भाई को यह भेजा। फोटो देखकर भाई घबरा गया और उसने कमलेश को समझाइश देते हुए ऐसा न करने को कहा। लेकिन कुछ देर बाद कमलेश की मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर गुरुवार को शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा जॉच पुरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा। जुनेद / 16 अप्रैल