जबलपुर, (ईएमएस)। परमात्मन सेन समाज सेवा समिति एवं क्षत्रिय नंदवंशी सेन न्यायी समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शांतम प्रज्ञा आश्रम में पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रतिमा, श्री राम दरबार एवं हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर पंडित श्रीकांत तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ सुंदरकाण्ड का प्रारम्भ किया सभी सदस्यों द्वारा श्री राम स्तुति, श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं भजन, हवन,आरती कर पूजन किया गया| इस अवसर पर दिलीप श्रीवास,चगन लाल सेन राकेश सेन,अनिल सेन,यश रंजन श्रीवास, भविष्य श्रीवास, विवेक सेन, विकास सेन अन्य सदस्य उपस्थित रहे| - सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 03.58