क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षा में डीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र शिवांश सिंह ने सभी विषयों में विशेष योग्यता सहित 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने का गौरव पाया है। शिवांश सिंह अजय सत्य प्रकाश होम्स तिलहरी के प्रतिष्ठित नागरिक इंजी कुमार जितेंद्र व श्रीमती नीतू सिंह के होनहार सुपुत्र है। - सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 04.02