क्षेत्रीय
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जिला अधिवक्ता संघ ने दिवंगत अधिवक्ता बृजेश वर्मा की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए जिला अदालत में शोकसभा का आयोजन नहीं किया। ऐसा इसलिए ताकि न्यायिक कार्य का कीमती समय खराब न हो। वकीलों ने वैकल्पिक रूप से स्व. जमुना प्रसाद अग्रवाल सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णमूर्ति मिश्रा व जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा की उपस्थिति में भावांजली सभा का आयोजन किया। इस दौरान जिला बार अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने घोषणा की कि उनकी मृत्यु पर भी शोकसभा आयोजित न की जाए। इस दौरान जिला बार सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति राय, सह सचिव मनोज शिवहरे, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, लायब्रेरी सचिव शैलेन्द्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र दत्त, सुदीप सिंह सैनी, प्रशांत नायक, अनुभव शर्मा, अर्जुन साहू, दुर्गेश मनाना, मनोज तिवारी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे। - सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 04.04