इन्दौर (ईएमएस) महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर समय पर जांच के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कालिंदी मिडटाउन, शिवालिक में मातृ फाउंडेशन और ग्राम पंचायत देवगुराड़िया के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. मोनिका वर्मा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र में मातृ फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रुति बजाज और ग्राम पंचायत की पंच पायल ददलानी की विशेष उपस्थिति में आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। आनंद पुरोहित/ 16 अप्रैल 2026