राज्य
16-Apr-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा के BAMS बैच 2019 का तथा MD बैच 2022 दीक्षांत समारोह ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के दरबार सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, पदक प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा आने वाला कल आयुर्वेद का है। स्वस्थ भारत की कल्पना आयुर्वेद के बिना नही की जा सकती। मध्यप्रदेश सरकार आयुर्वेद के विकास के लिए संकल्प बद्ध है। कार्यक्रम मे 65 स्नातक एवं 4 स्नातकोत्तर कनिष्ठ चिकित्सकों के दीक्षांत समारोह मे मेधावी छात्रों डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. अनुष्का सहाय, डॉ सुशांत तिवारी का सम्मान किया गया! बिशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्पिता अवस्थी प्राचार्या टीआरएस कॉलेज, विशिष्ट अतिथि श्रीमान व्यंकटेश पांडेय माननीय अध्यक्ष नगर निगम रीवा, राजगोपालाचारी मिश्र जी, इंजी विवेक दुबे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ दीपक कुलश्रेष्ठ द्वारा स्वागत भाषण के साथ छात्रों को चरक शपथ दिलाई गयी। दीक्षांत समारोह संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्दिवेदी ने अंत में सभी अतिथिगणों, अधिकारियों, अभिभावकों,छात्र छात्राओं एवम कर्मचारियों का आभार का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ. रामरक्षा शुक्ला एवम डॉ अर्चना सिंह व्दारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. उषा दुबे, डॉ. प्रभंजन आचार्य, डॉ. नारायण तिवारी, डॉ. जिनेश जैन, डॉ. संजीव खुजे, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश, डॉ निशा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. प्रीतू तिवारी, डॉ नीलेश पटेल, डॉ. पवन गर्ग, डॉ. राजीव, डॉ. अरविंद, डॉ. ओ.पी. शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा वंदे मातरम से किया गया। हरि प्रसाद पाल / 16 अप्रैल, 2026