राज्य
16-Apr-2026
...


विभिन्न स्थानों से 18 पशु कांजी हाउस भेजे भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पषुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 18 पषुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया और 06 बीमार/घायल पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा में भेजा। निगम अमले ने 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के लालघाटी, बैरागढ़, दाता कालोनी, भेल, टैगौर नगर, पिपलानी आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 18 पषुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सड़कों से हटाया गया। निगम अमले ने 20 पशुओं को खजूरीकला कांजी हाउस से महामृत्युंजय गौशाला भेजने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 16 अप्रैल, 2026