मीरजापुर (ईएमएस) । मीरजापुर जिला कचहरी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर जिले के फायरब्रांड लीडर विश्व विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय के शामिल होने के पहले ग्यारहवें दिन शुक्रवार को जिला कचहरी दोपहर में अपने दल बल के साथ दोपहर शामिल होंगे। साथ ही पूर्व विधायक एवं कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी भी शामिल होंगे और भावी रणनीति पर गुप्त विचार वरिष्ठ कांग्रेसियों के बीच में करेंगे। बताते चलें कि जिले में चार नेशनल हाईवे एवं एक स्टेट हाइवे राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें स्टेट हाइवे वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर टोल टैक्स वसूल करने की मियाद खत्म होने के बावजूद वसूली जारी है। जबकि नेशनल हाईवे 135 वाराणसी कन्या कुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाफी में टोल प्लाजा लगाया गया है उसके महज बीस किमी दूरी पर परसोद्धा एवं उसी राजमार्ग पर मध्य प्रदेश के मसूरिहा हनुमना से महज 38 किमी दूरी पर अतरैला राजा लालगंज में एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है। जबकि परसोद्धा की जगह मीरजापुर बाई पास के आसपास एक ही टोल प्लाजा होना चाहिए लेकिन दूरी छुपा कर एक टोल प्लाजा बढ़ाया गया है। उसी तरह मीरजापुर झांसी जंगी रोड जो मीरजापुर की ऐतिहासिक सड़क रही है उसे इन्दौर होकर गुजरात के लिए बढ़ाया गया है और उसका अधिसूचना नेशनल हाईवे का यूपीए सरकार में ही किया गया था, लेकिन टोल प्लाजा नहीं लगाया गया था जब डबल इंजिन सरकार आई तो नेशनल हाईवे नोटिफिकेशन हुई राजमार्ग का बगैर निर्माण कार्य शुरू हुए पहले टोल प्लाजा लगाया गया है। प्रयागराज से मीरजापुर की दूरी महज 90 किमी है लेकिन दो टोल प्लाजा एक मु़गारी करछना एवं दूसरा अष्टभूजा विन्ध्याचल में लगाया गया है। और आम लोगों की जेब से लूट जारी है। उसके ही विरोध में दो वर्ष पूर्व से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञापन के माध्यम से बार बार ध्यान दिलाया गया उसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पूर्व आधारित सूचना पर 7 अप्रैल से ग्यारहवें दिन धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है। उसके वास्तविकता की जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के पहल पर निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी आज धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर गुप्त विचार करेंगे। इस आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं पार्टी प्रवक्ता छोटे खान द्वारा पत्रकारों को एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों फ्रण्टल संगठनो विभागो के पदाधिकारियों को समय से 11 बजे शामिल होने की अपील किया गया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर, 16 अप्रैल, 2026