राज्य
16-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में आर.ए.एम.एस. (रिलायबिलिटी, उपलब्धता, अनुरक्षण एवं सुरक्षा) विषय पर एक दिवसीय संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ, जिसमें मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सेमिनार का उद्देश्य रेलवे संचालन में सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और बेहतर कार्यप्रणाली पर चर्चा करना था। कार्यक्रम का संचालन प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मनोज गुरुमुखि के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान भारतीय रेल की नेशनल रेल प्लान विजन 2050 पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है और सुरक्षा, समय पर संचालन तथा व्यवसायिक विकास इसकी प्राथमिकताएं हैं। यह भी बताया गया कि सुरक्षा केवल तकनीकी नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है। नियमित निरीक्षण, प्रशिक्षण और नई तकनीक को अपनाने पर जोर दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराई। सेमिनार के पूरे सत्र की रिकॉर्डिंग की गई, ताकि भविष्य में प्रशिक्षण और संदर्भ के लिए इसका उपयोग किया जा सके। सुनील साहू / मोनिका / 16 अप्रैल 2026/ 06.31