राष्ट्रीय
16-Apr-2026


खिलाडिय़ों को होगा 8 से 20 लाख रुपये तक करार मुंबई(ईएमएस)। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने अपने खिलाडिय़ों के लिए 2026-27 सत्र से सालाना अनुबंध लागू करने का फैसला किया है। वह यह कदम उठाने वाला पहला राज्य क्रिकेट संघ बन गया है। एमसीए ने ग्रेड ए, बी और सी के तहत करार देने का फैसला किया है। यह प्रस्ताव हाल ही में हुई एपेक्स काउंसिल मीटिंग में पास हुआ। खिलाडिय़ों को 8 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक मिलेंगे। ग्रेड ए के खिलाडिय़ों को 12 लाख रुपये से 20 लाख रुपये सलाना मिलेंगे। ग्रेड बी के खिलाडिय़ों को 8 लाख से 12 लाख रुपये सलाना मिलेंगे। ग्रेड सी के खिलाडिय़ों को 8 लाख रुपये मिलेंगे।एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘हमने पहले वादा किया था कि एमसीए अनुबंध व्यवस्था लाएगा और हमने पिछली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में इसे फाइनल कर दिया है। इस पर बहुत विचार किया गया और हमने हर क्षेत्र को कवर करने की कोशिश की है। सभी खिलाडिय़ों को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलता है। यह करार आज के समय के कई खिलाडिय़ों की मदद करेगा जो मुंबई के लिए गेम के सभी प्रारूप में खेलते हैं।’ एमसीए ने खिलाडिय़ों के लिए रखी शर्ते एमसीए अपने खिलाडिय़ों के लिए अनुबंध व्यवस्था लाने वाला पहला संघ बन गया है। हालांकि, संघ ने उन खिलाडिय़ों के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं, जो कॉन्ट्रैक्ट का फायदा उठा सकते हैं। खिलाड़ी को एमसीए के साथ पंजिकृत होना चाहिए और एसोसिएशन द्वारा तय की गई फिटनेस की शर्त को पूरा करना होगा। आईपीएल में खेल रहे खिलाडिय़ों को नहीं मिलेगा करार मुंबई क्रिकेट संघ का अनुबंध उन खिलाडिय़ों को ही मिलेगा जिन्होंने पिछले दो सीजन में किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। खिलाड़ी पिछले दो सीजन में किसी आईपीएल टीम में नहीं चुना गया होना चाहिए। अनुबंध के लिए खिलाड़ी की सिफारिश एमसीए की चयन समिति करेगी। रणजी खिलाडिय़ों को बीसीसीआई जितनी मैच फीस मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी मदद करने के लिए एमसीए ने एक नया ग्रेड स्ट्रक्चर लाने का फैसला किया है। 2024 में संघ ने अपने रणजी ट्रॉफी क्रिकेटरों को मैच फीस उतनी ही देने का फैसला किया था जितनी उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मिलती है। बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली मैच फीस हर दिन 40000 से 60000 रुपये के बीच होती है। यह इस बात पर निर्भर करती है कि किसी क्रिकेटर ने कितने मैच खेले हैं। विनोद उपाध्याय / 16 अप्रैल, 2026