क्षेत्रीय
16-Apr-2026


राजनांदगांव (ईएमएस)। छत्तीसगढ में जनगणना 2026-27 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य 1 मई से 30 मई के मध्य प्रगणको एवं सुपरवाईजरो के द्वारा घर घर जाकर किया जाएगा। उक्त कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए सर्वेश्वरदास स्कूल में 15 अपै्रल से 17 अपै्रल 2026 तक एवं दिनांक 20 अपै्रल से 25 अपै्रल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षण 15 अपै्रल से फिल्ड ट्रेनरो द्वारा दिया जा रहा है। 1 मई से प्रशिक्षण में घर घर जाकर प्रगणक द्वारा मकान,परिवार, बिजली, पानी, वाहन, शौचालय सहित 33 सवाल पुछे जायेगे, इस संबंध में प्रशिक्षको द्वारा प्रगणको व सुपरवाईजरो को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। निगम आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी श्री अतुल विश्वकर्मा भी प्रशिक्षण में जनगणना के नियमो की जानकारी देकर कहा कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए, चरणबद्ध तरीके से समय सारणी अनुसार घर घर जाकर जानकारी लेना है। उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियो को नोटिस जारी करने कहा। कल 15 अपै्रल तथा आज 16 को अनुपस्थित कर्मचारियो को कार्य मंे उपस्थित नही होने पर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के अंतर्गत निहित प्रावधानो के अनुरूप नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब असंतोषजनक पाये जाने पर जनगणना अधिनियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 16अप्रैल 2026