क्षेत्रीय
16-Apr-2026


केबल वायर की जप्ती तथा अवैध होडिंस हटाए राजनांदगांव (ईएमएस)। शहर मंे अवैध निर्माण के अलावा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा एवं पसरा लगाने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर समझाईस देकर तोडने एवं हटाने की कार्यवाही कर रही है। अतिक्रमण दस्ता आज केशर नगर अटल आवास के पीछे अवैध निर्माण तोड, शंकरपुर पानी टंकी के पास अवैध होडिंस बोर्ड हटाने के अलावा सृष्टि कालोनी में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त करने पर केबल वायर जप्ती की कार्यवाही किए। शहर के चौक चौराहा एवं रोड में अतिक्रमण कर अनाधिकृत रूप से पसरा एवं ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिसे ध्यान में रखकर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने एवं ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये। निर्देश के अनुक्रम में निगम का दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में जहॉ केशर नगर में निर्मित अटल आवास के पीछे नाली के उपर अवैध निर्माण से पानी निकासी बंद होने पर उक्त निर्माण तोडा गया, वही शंकरपुर पानी टंकी के पास बिना अनुमति अवैध रूप से लगे होडिंस बोर्ड तोडने की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार सृष्टि कालोनी में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास एयरटेल कम्पनी द्वारा केबल वायर बिछाने के दौरान पाईप लाईन क्षतिग्रस्त करने पर फाईवर केबल वायर की जप्ती की गयी। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार अतिक्रणम करने से तथा रोड मे बिल्डिंग मटेरियल रखने से साफ सफाई प्रभावित होती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 16अप्रैल 2026