नवागांव उद्यान एवं सार्वजनिक शौचालय में भी सफाई के दिए निर्देश बाजार की सफाई में विशेष ध्यान देने एवं आधुनिक शौचालय के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने कहा राजनांदगांव (ईएमएस)। साफ सफाई का जायजा लेने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सुबह वार्ड विजिट कर रहे है। अलग अलग क्षेत्रों में जाकर रोज सफाई देख साफ सफाई में जोर देने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करने के साथ साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं मलमा मण्डप के तहत कार्यवाही करने तथा नागरिको को स्वच्छता से जोडने स्वास्थ्य अमला को निर्देश दे रहे है। आज उनके द्वारा नवागांव का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के अलावा गोल बाजार मे सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बाजार में निर्माणाधीन आधुनिक शौचालय निर्माण के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किये। आयुक्त विश्वकर्मा आज सुबह नवागांव क्षेत्र में साफ सफाई निरीक्षण कर गलियो व सड़को की सफाई के अलावा उद्यान तथा कुॅआ के आस पास साफ सफाई रखने कहा। उन्होंने उद्यान में कचरा नही फैलाने तथा कुॅआ मे कचरा न डाल आस पास साफ सफाई रखने लोगो को समझाईस देने कहा। उन्होंने सफाई दरोगा से कहा कि वार्ड में सफाई के अलावा उद्यान, कुॅआ, ताालाब के आस पास की भी सफाई करे, उन्होंने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर शौचालय की नियमित सफाई के अलावा पानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संचालक को निर्देशित किए। उन्होंने वार्ड प्रभारी से कहा कि सफाई के साथ साथ अतिक्रमण करने या मटेरियल रखने वालों को समझाईस देवे अपालन पर कार्यवाही करे। गोल बाजार में साफ सफाई देख आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वच्छता निरीक्षक से कहा कि चुकि बाजार भीड भाड वाला इलाका है, जिसे ध्यान मे रखकर यहा सफाई में जोर दिया जाए, फल सब्जी विक्रताओ को कचरा गाडी में डालने तथा झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने समझाईस दे। उन्होंने गोल बाजार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शौचालय देख शौचालय के शेष कार्य जल्द पूर्ण कराने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्हांेने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर कार्य करने स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किए। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 16अप्रैल 2026