राज्य
17-Apr-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई महानगरपालिका द्वारा मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले जलसुरंग (वॉटर टनल) क्रमांक 1 और 2 के मेंटेनेंस का काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत टनल का चार्जिंग (भराव), फ्लशिंग (धुलाई), क्लोरीनीकरण और डी-क्लोरीनीकरण किया जाएगा। यह कार्य सोमवार, 20 अप्रैल से सोमवार, 27 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी सप्लाई में 5 प्रतिशत की कटौती लागू रहेगी। इस पानी कटौती से मुंबई के पूर्व उपनगर और शहर के निम्नलिखित प्रभाग प्रभावित रहेंगे- एल (कुर्ला पूर्व), एम पूर्व, एम पश्चिम, एन, एस, टी, ए, बी, सी, ई एवं एफ उत्तर, एफ दक्षिण। बताया गया है कि जलबोगदा 1 (AMT-1): अमर महल (हेगडेवार उद्यान) से वडाला (प्रतीक्षा नगर) होते हुए परेल (सदाकांत धवन उद्यान) तक जलबोगदा 2 (AMT-2): अमर महल से ट्रॉम्बे के निम्नस्तरीय और उच्चस्तरीय जलाशयों तक, दोनों जलसुरंग फिलहाल चालू हैं और शहर को लगातार पानी सप्लाई कर रहे हैं। महानगरपालिका प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का संयमित उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें। स्वेता/संतोष झा-१७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस