इन्दौर (ईएमएस) बारहवीं कक्षा में फेल होने के बाद एक छात्रा ने डिप्रेशन में आ जहर खा खुदकुशी कर ली। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली मृतक छात्रा का नाम खुशी पिता आलोक उम्र अठारह साल है। उसने अपने घर में जहर खा लिया था पता चलने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि खुशी ने बारहवीं की परीक्षा दी थी और रिजल्ट आया तो तीन सब्जेक्ट में फेल हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रही थी। रिजल्ट आने के बाद वह रो रही थी। तब उसे समझाया भी था कि वह इस साल फिर से मेहनत कर ले, लेकिन वह डिप्रेशन में चली गई और यह कदम उठा लिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 17 अप्रैल 2026