17-Apr-2026


जयपुर (ईएमएस)। नगर निगम जयपुर आयुक्त ओम कसेरा के निर्देषानुसार एवं पूर्व से प्राप्त शिकायतों पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की द्वारा नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एमआई रोड़, सतकार शॉपिंग सेन्टर, टोंक रोड़, त्रिवेणी पुलिया के नीचे, मानसरोवर अपेक्स महाविद्यालय के पास, वीटी रोड़ मानसरोवर, महिमा सर्किल, वन्देमातरम सर्किल एवं पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर, स्टेच्यू सर्किल, वानिकी पथ हाईकोर्ट सहदेव मार्ग सचिवालय, रेल्वे स्टेषन, कलेक्ट्रेट सर्किल, बनीपार्क रोड़, पानीपेच चैराहा, आर.पी.ए रोड़ शास्त्री नगर, दुध मण्डी रोड़, हाथी बाबू हत्थे के सामने, कान्ति नगर, सिन्धी कैंप, पोलोविक्ट्री संजय सर्किल, चांदपोल बाजार, छोटी चैपड़, चैड़ा रास्ता तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 12 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 12 केन्टर सामान जब्त किया गया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में एमआई रोड़, सतकार शॉपिंग सेन्टर, टोंक रोड़, त्रिवेणी पुलिया के नीचे, मानसरोवर अपेक्स महाविद्यालय के पास, वीटी रोड़ मानसरोवर, महिमा सर्किल, वन्देमातरम सर्किल एवं पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर, स्टेच्यू सर्किल, वानिकी पथ हाईकोर्ट सहदेव मार्ग सचिवालय, रेल्वे स्टेषन, कलेक्ट्रेट सर्किल, बनीपार्क रोड़, पानीपेच चैराहा, आर.पी.ए रोड़ शास्त्री नगर, दुध मण्डी रोड़, हाथी बाबू हत्थे के सामने, कान्ति नगर, सिन्धी कैंप, पोलोविक्ट्री संजय सर्किल, चांदपोल बाजार, छोटी चैपड़, चैड़ा रास्ता तक अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 12 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 12 हजार 500 रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइष करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। अशोक शर्मा/ 4:30 बजे/ 17 अप्रेल 2026