क्षेत्रीय
धार(ईएमएस)। धार जिले के एक गांव में प्रेम संबंध के चलते नाबालिग युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही गोत्र के थे, जिसके कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि युवक युवती को घर से लेकर गया था और शादी की जिद कर रहा था, लेकिन परिजनों ने सामाजिक परंपराओं का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने जंगल में जाकर एक ही पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदिनी परसाई/17 अप्रैल 2026