राजगढ़(ईएमएस)l बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी राजगढ़ द्वारा 6 दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेष रूप से टेली (लेखा सॉफ्टवेयर) का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस बैच में कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और सभी ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन डीडीएम नाबार्ड अखिलेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वरोजगार एवं डिजिटल लेखांकन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को अपने सीखे हुए कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। -निखिल/राजगढ़/17/4/2026