- खंडवा में 50 मेगावाट का दूसरा प्लांट भी शुरू भोपाल (ईएमएस)। खंडवा जिले के छिरवेल गांव में 50 मेगावाट क्षमता की दूसरी सोलर विद्युत परियोजना शुरू हो गई है। यहां निजी कंपनी द्वारा 100 मेगावाट क्षमता की परियोजना प्रस्तावित थी। इसमें से 50 मेगावाट की परियोजना से बिजली बनाई जा रही थी। अब दूसरे चरण में परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है। ओंकारेश्वर बांध परियोजना में 278 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट के अलावा पीएम सूर्यघर योजना और कुसुम योजना में भी विभिन्न स्थानों पर सोलर प्लांट बनाए जा रहे हैं। इससे लगातार जिले में सूर्य की उर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ रहा है। फैक्ट फाइल 50 मेगावाट का प्लांट खंडवा जिले के छिरवेल में शुरू हुआ 50 मेगावाट बिजली पहले से छिरवेल प्लांट से बन रही है 278 मेगावाट का ओंकारेश्वर जलाशय में फ्लोटिंग सोलर प्लांट 440 से ज्यादा जिले में लग चुके पीएम सूर्यघर योजना में प्लांट 7 से ज्यादा प्लांट कुसुम योजना में 24 मेगावाट के जिले में लग चुके 73 मेगावाट के निजी प्लांट से छनेरा के पास बनाई जा रही बिजली। विनोद / 17 अप्रैल 26