-दुर्गम इलाका होने से बचाव दल को शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ रही जर्काता,(ईएमएस)। इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन प्रांत से पिछले कुछ समय से लापता एक निजी हेलीकॉप्टर का मलबा वीरवार यानि सुदूर और घने वन क्षेत्र में बरामद हुआ है। इस दुर्घटना में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं बचाव दल के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नूर्रचमन गिंधा द्राधिज़्या ने बताया कि फिलहाल चार लोगों के शवों को निकाला गया है, जबकि तीन अन्य अभी भी हेलीकॉप्टर के मलबे के अंदर हैं। एक अन्य की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलीकॉप्टर की पहचान पीटी मैथ्यू एयर एयरबस एच-130 के रूप में हुई है। उड़ान विवरण के हवाले से बताया गया है कि हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे। अंधेरा और दुर्गम भूभाग के कारण बचाव कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया था और आज फिर से शुरू इंडोनेशियाई पुलिस ने कहा था कि सेकाडाऊ के घने जंगलों में मलबा मिलने के बाद संयुक्त बचाव दल सक्रिय रूप से निकासी अभियान में जुट गए हैं। इंडोनेशियाई वायु सेना के एक सुपर प्यूमा हेलिकॉप्टर ने वीरवार को करीब तीन किलोमीटर दूर मलबे को देखा था। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के संचालन एवं तैयारी उप प्रमुख एडी प्राकोसो ने कहा कि हवाई निगरानी से संभावित स्थान का पता चल गया है। हमने बचाव अभियान में सहायता के लिए ये निर्देशांक जमीनी इकाइयों को भेज दिए हैं। वहीं स्थानीय निवासियों के सहयोग से जमीनी दल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कठिन भूभाग और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इससे पहले बुकिट पुंतक क्षेत्र में एक विस्फोट की आवाज सुनने की सूचना दी थी। बचाव अभियान जारी रहने के दौरान अधिकारियों ने बचाव कार्य में सहयोग के लिए पास के हुलु पेनीती गांव में एम्बुलेंस भी तैनात कर दी थीं। सिराज/ईएमएस 17अप्रैल26