17-Apr-2026
...


रांची(ईएमएस)।चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर गांव के एक युवक की रांची में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान फरदीन खान(22), पिता लियाकत खान के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार फरदीन खान उड़ीसा में रहकर ट्रक चलाता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह उड़ीसा से ट्रक लेकर रांची की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक और डंफर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि फरदीन खान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26