भिंड ( ईएमएस ) | प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में ख़निज व पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों में खनिज मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 05 वाहनों (डम्फर) को जप्त कर पुलिस थाना गोहद, झांकरी एवं मेहगांव में सुरक्षार्थ खड़े किए गए। जप्तशुदा वाहनों पर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।