जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर में म.प्र. प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा द्वारा आगामी रविवार, 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जयंती पर एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है, जो सायं 5 बजे गढ़ा स्थित गुलौआ चौक से प्रारंभ होगी। रैली का उद्देश्य सनातन धर्म के मूल स्वरूप की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और एकजुटता का संदेश देना है। आयोजक वैभव पाठक, अखिलेश दीक्षित, ने बताया कि रैली भगवान परशुराम की दिव्य शक्ति को आत्मसात करते हुए समाज में फैली कुरीतियों, आडंबर और पाखंड के विरुद्ध जनजागरण किया जाएगा। यह रैली गुलौआ चौक से निकलकर छोटी बजरिया, आनंद कुंज, गड्डा बाजार, पंडा की मढ़िया, शाही नाका, कुररिया मार्केट, कछपुरा ब्रिज, लेबर चौक होते हुए पी एंड टी कॉलोनी मैदान (हनुमान द्वार) में समाप्त होगी। महासभा ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की| सुनील साहू / मोनिका / 17 अप्रैल 2026/ 06.05