क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। खितौला थाना अतंर्गत गोसलपुर डाउन ट्रेक लखराम मोहल्ला के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| खितौला पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गोसलपुर डाउन ट्रेक लखराम मोहल्ला के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रने से कटकर मौत हो गई| अज्ञात व्यक्ति की उम्र 30 से 35 वर्ष की होगी| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 17 अप्रैल 2026/ 06.00