17-Apr-2026


कोडरमा(ईएमएस)।राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय,के द्वारा अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग को लेकर कोडरमा पुलिस को 21 अपाची मोटरसाइकिल आवंटित की गई है।इन बाइक्स को शुक्रवार को डीसी ऋतुराज, एसपी अनुदीप सिंह, डीएफओ सौमित्र शुक्ल व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना के लिए रवाना किया।इन वाहनों में पुलिस स्टीकर, सायरन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है।एसपी ने बताया कि नई मोटरसाइकिलों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, संकीर्ण रास्तों में पुलिस की पहुंच, गश्ती व्यवस्था आदि को मजबूत करने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में काफी सहुलियत होगी।इन वाहनों से पुलिस की गतिशीलता बढेगी तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम शीघ्रता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी।इसके अलावा त्योहारों, विशेष अभियानों तथा आकस्मिक परिस्थितियों में भी इन मोटरसाइकिलों का उपयोग कर पुलिस बल को त्वरित रूप से तैनात किया जा सकेगा।मौके पर डीडीसी रवि जैन, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, डीटीओ विजय कुमार सोनी व अन्य मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26