थाना कजलीखेड़ा की फुर्ती नाबालिग बालक को समय रहते किया दस्तयाब कजलीखेड़ा पुलिस की मुस्तैदी महज 12 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद भोपाल (ईएमएस) । संजय कुमार पुलिस आयुक्त भोपाल, अवधेश गोस्वामी अति० पुलिस आयुक्त भोपाल, मयूर स्वण्डेवाल पुलिस उपायुक्त जोन-04, मलकीत सिंह अति० पुलिस उपायुक्त जोन-104, एवं आलोक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त चुनाभट्टी के कुशल नैतृत्व में थाना कजतीखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही गुमशुदा बालक 12 घंटे में पुलिस ने खोज निकाला परिजनों को सुपुर्द नावालिक बच्चा दस्तयाब। थाना कजलीखेड़ा में अधिकारी ड्यूटी के दौरान सूचक नावालिक बच्चे के परिजन द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका नाबालिग भांजा नावालिक बच्चा उम्र 13 वर्ष, जो उनके साथ ही निवास करता है, दिनांक 14/04/2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे पर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा आसपास एवं संभावित स्थानों पर काफी तलाश करने के बावजूद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रकरण की गंभीरता एवं नाबालिग की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना कजलीखेड़ा में तत्काल गुम इंसान क्रमांक 18/2026 दर्ज किया गया तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अपराध क्रमांक 93/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभकी गड़ी थाना प्रभारी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, आस-पास के नागरिकों से पूछताछ की गई, संभावित स्थानों पर तलाश की गई, बालक का फोटो प्रसारित कर आमजन से सहयोग लिया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के दौरान मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि बताए गए हुलिया का एक बालक कजलीखेड़ा के एक सुनसान क्षेत्र में घूमता हुआ देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिया के आधार पर बालक को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में बालक ने अपना बताया, जिसकी पुष्टि उपरांत उसे थाने लाया गया एवं परिजनों को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया। विधिवत कार्यवाही के बाद बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने कजलीखेड़ा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरी, पल्लवी पाण्डेय उपनिरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा, प्रआर, 1156 रणजीत सिंह कलम, प्रआर. 2768 देवकीनंदन ओझा एवं आर. 89 राजेश जाटव आर. 3005 धीरसिंह रावत म.आर. 1617 पूजा सहगल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जुनेद/17 अप्रैल2026