-नाबालिक बालिका घर से गुस्से मे चली गयी थी भोपाल (ईएमएस) । फरियादिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट की कि इनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, सूचना पर गुमइंसान क्र 59/26 कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 218/26 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये संजय कुमार पुलिस आयुक्त भोपाल, अवधेश गोस्वामी अति० पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा अपहृता व अज्ञात आरोपी की दस्तयाबी हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके तारतम्य में मयूर खण्डेलवाल पुलिस उपायुक्त जोन-04, मलकीत सिंह अति० पुलिस उपायुक्त जोन-04 व आलोक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त चुनाभट्टी के मार्गदर्शन में अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश पतारशी हेतु थाना प्रभारी कोलार के नेतृत्व मे थाना कोलार रोड द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा बालिका के घर के आसपास मे लगातार सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये कैमरे देखते देखते पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंची हबीबगंज रेलवे स्टेशन से अपह्त बालिका को बरामद कर दस्तयाब किया गया अपह्ता बालिका ने बताया कि घर से गुस्से मे चली गयी थी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सोनी, सउनि सुनील त्रिपाठी, प्रआर अनुरोध मआर. बबीता एवं थाना स्टाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जुनेद/17 अप्रैल2026