सागर (ईएमएस)। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक 18 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रभारी अधिकारी, राहत शाखा/राजस्व आंकिक/स्थापना शाखा/सी.एम. मॉनिट/भू-अर्जन/नजारत शाखा/न्यायिक शाखा जिला सागर,अनुविभागीय अधिकारी (समस्त),परियोजना अधिकारी शहरी विकास प्राधिकरण सागर, अधीक्षक भू-अभिलेख सागर, तहसीलदार/अपर तहसीलदार/नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आर. सी. एम. एस. प्रकरणों की न्यायालयवार समीक्षा, राजस्व वसूली, ऑडिट कंडिकायें, राहत प्रकरणों आबंटन हेतु मॉग पत्र आर्थिक सहायता, Farmer Registry/लघु सिचाई संगणना / नक्शा तरमीम / फसल कटाई प्रयोग / तालाबों पर अतिक्रमण / वेटलेण्ड भूमि / रिकार्ड का डिजीटलाईजेशन, भू-अर्जन प्रकरण / नोरादेही टाईगर रिजर्व से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा, भूमि आंबटन प्रकरणों की समीक्षा, उच्च न्यायालय में लंबित याचिकायें एवं अवमानना प्रकरणों में जबाव, सी.एम. हेल्पलाइन / समय सीमा बाह्य प्रकरणों की समीक्षा, सी.एम. मॉनिट / सी.एस. मॉनिट/ सी.एम.हाउस / विभिन्न आयोगों की लंबित शिकायतें की समीक्षा, उपार्जन रबी सत्र 2025-26 गेंहू,चना मसूर / उपार्जन केन्द्रों पर न्यूनतम भौतिक सुविधाओं के संबंध में समीक्षा, वनाधिकार पट्टों की तहसीलवार समीक्षा, जाति प्रमाण पत्र की अनुभागवार समीक्षा, I-got-कर्मयोगी। (साधना सप्ताह), E-HRMS सहित अन्य विषयों की बिन्दुवार समीक्षा की जाएगी। निखिल सोधिया/ईएमएस/17/04/2026