राष्ट्रीय
17-Apr-2026


दुर्गापुर (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को औद्योगिक नगरी दुर्गापुर की सड़कों को जनसैलाब में तब्दील कर दिया। राज्य की मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में निकली भव्य पदयात्रा ने पूरे शहर में चुनावी जोश भर दिया। स्टील मार्केट पांच माथा मोड़ से भिंरिगी टी.एन. स्कूल तक निकली इस पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिकों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। हर कदम के साथ बढ़ता हुजूम इस बात का संकेत दे रहा था कि चुनावी मैदान में तृणमूल कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उतर चुकी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विशाल जनसमूह के बीच दुर्गापुर पश्चिम से प्रत्याशी कवि दत्त और दुर्गापुर पूर्व से प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार के पक्ष में समर्थन जुटाते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। सुबोध/१७ -०४-२०२६