क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


- मनाया जा रहा कोरबा जिले से बिलासपुर जिले तक जश्न - निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद संघ के सम्मानित और ऊर्जावान सदस्य रविंद्र कुमार पराशर को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद (स्टेट बार कौंसिल) बिलासपुर का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। - नेतृत्व और अनुभव की जीत श्री पराशर के निर्वाचन को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता, कानूनी बारीकियों पर मजबूत पकड़ और अधिवक्ताओं के हितों के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष की बड़ी स्वीकृति के तौर पर देखा जा रहा है। जैसे ही उनके अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा हुई, बिलासपुर से लेकर कोरबा तक उनके समर्थकों और साथी अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। - गर्व का क्षण और नई जिम्मेदारी कानूनी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री पराशर की इस उपलब्धि को पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। अधिवक्ताओं का मानना है कि उनकी दूरदर्शिता और अनुभव से परिषद को एक नई दिशा मिलेगी। विधिज्ञ समुदाय को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओ के कल्याणकारी कार्यों और न्यायिक गरिमा को और अधिक मजबूती मिलेगी। - लगा बधाईयों का तांता रविंद्र कुमार पराशर को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। कोरबा और बिलासपुर के अधिवक्ता संघों ने इसे न्याय और सत्य की जीत बताते हुए विश्वास जताया है कि रविंद्र कुमार पराशर के नेतृत्व में राज्य विधिज्ञ परिषद सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। इस संबंध में जब उनसे चर्चा की गयी तो उन्होंने संक्षेप में इतना ही कहा कि निर्विरोध निर्वाचन से मुझमे जबरदस्त ऊर्जा का संचार हुआ हैं, मैं अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोई कोताही नहीं बरतूंगा, सबके विकास हेतु प्रयत्नशील रहूंगा। निर्विरोध निर्वाचन हेतु सबका आभारी हु। 18 अप्रैल / मित्तल