इन्दौर (ईएमएस)। माहेश्वरी धर्मशाला राज मोहल्ला में आगामी 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पाटनवाले गुरुजी की स्मृति में ज्योतिष महा महोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन अभा ज्योतिष वास्तु संगठन, अंतर्राष्ट्रीय रामसेना एवं आलोक ज्योतिष वास्तु शोध केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के लिए अभी तक 350 विद्वानों ने निःशुल्क पंजीयन कराया है। आगंतुक विद्वान निःशुल्क परामर्श भी प्रदान करेंगे। इस महोत्सव हेतु खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री खजराना गणेश जी को प्रथम आमंत्रण पत्र प्रेमानंद महाराज, पंडित संजय शर्मा, पं बलराम यादव, पं. पंकज शर्मा, श्रीराम पांचाल, ज्योति सिंगोड़, अष्टांगिनी देवी, सोनिया सोनी की उपस्थित में अर्पित किया गया। - आनंद पुरोहित/ 19 अप्रैल 2026