क्षेत्रीय
19-Apr-2026
...


नवी मुंबई (ईएमएस)। नवी मुंबई स्थित तलोजा सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह की है और विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ। जानकारी के अनुसार, आरोपी कैदी मुविन कादर शेख और शिकायतकर्ता अल्तमस शेख एक ही बैरक में बंद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अल्तमस शेख के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने घायल कैदी को तुरंत जेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। इस मामले में खारघर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सरला दासगुडे कर रही हैं। चूंकि आरोपी पहले से ही जेल में बंद है, इसलिए उसकी अलग से गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। - स्वेता/संतोष झा-१९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस