क्षेत्रीय
19-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। देहदान की एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल के तहत महू निवासी एलिजाबेथ एम कुमार के निधन के बाद उनके पुत्र कर्नल मनोज कुमार ने उनकी इच्छा के अनुरूप लिए देहदान के संकल्प अनुसार उनके पार्थिव शरीर को शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के शरीर रचना विभाग को सौंप दिया। प्राचार्य डॉ. अजीतपाल सिह चौहान ने इसे अत्यंत पवित्र और समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य बताया। विभाग के अनुसार यह देह छात्रों के प्रत्यक्ष अध्ययन, प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और शोध कार्य के लिए उपयोग में लाई जाएगी। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के देहदान से मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलती है और छात्रों को मानव शरीर की संरचना को समझने का व्यावहारिक अवसर मिलता है। - आनंद पुरोहित/ 19 अप्रैल 2026