क्षेत्रीय
19-Apr-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई करके 75 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग को तखतपुर क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेचने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग की टिम साल्हे कापा पहुंची और दो घरों में दबिश देकर 75 महुआ शराब जप्त किया है। गांव की सोमारिन बाई पति फूल चंद्र 38 वर्ष के पास 45 लीटर और मधुलता धुरी पति स्व. रामगोपाल उम्र 40 वर्ष के घर 30 लिटरहुआ शराब पकड़ा गया। मधुबाला के घर से 210 किलो महुआ लाहन भी जप्त किया गई है। महिलाओं के पास से शराब बनाने के बर्तन और भ_ी भी जप्त किया गया है। विभाग ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धारा - 34 (1) क, 34 (2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है। इस छापामार कार्रवाई में विभाग के स. जि.आ. अधिकारी छबि पटेल, आ.उप नी. धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, अनिल पांडे ,जयशंकर कमलेश तथा आरक्षक राहुल दुबे, दिशा लहरे शामिल थे। - मनोज राज / 19 अप्रैल 2026