क्षेत्रीय
19-Apr-2026
...


- बंदियों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर केंद्रीय जेल में बन्द दिव्यांग बंदियों के पास बड़ी संख्या में यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण पत्र) नही हैं।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जेल प्रशासन मिलकर ग्वालियर केंद्रीय जेल को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य जेल बनाने के लिए काम करेंगे।मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने आज जेल निरीक्षण के बाद यह बात कही। केंद्रीय जेल में आज दिव्यांगजन परीक्षण शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ग्वालियर की टीम को निर्देश दिए कि जेल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रति माह दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित किया जाए। जेल अधीक्षक विदित सिरवेया ने बताया कि वर्तमान में 05 महिलाओं समेत 132 दिव्यांग बंदी जेल में बंद है जिनके लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयुक्त डॉ खेमरिया ने बंदियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के निर्देश पर प्रदेश भर की जेलों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जा रहा है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के आशीष शर्मा ने बंदियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के विविध प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।आयुक्त ने जेल के विभिन्न बैरकों,अस्पताल,टॉयलेट ब्लाक,भोजनशाला आदि स्थलों का सुगम्यता की दृष्टि से अवलोकन कर रैम्प बनाने हेतु पृथक से प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी अधीक्षक को दिए।