क्षेत्रीय
19-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य सुभाष दीक्षित के सानिध्य में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का अवतार बुराइयों के अंत और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, जो न्याय, धर्म और साहस के प्रतीक हैं। वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। समाज में बढ़ते जातीय विभाजन के बीच सभी वर्गों को साथ लेकर सनातन धर्म की रक्षा करना आवश्यक है। साथ ही युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता लाने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में पुरुषोत्तम शर्मा, चेतन शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, मुनेश चतुर्वेदी, मुन्नालाल दीक्षित, मुकेश शर्मा, सुधीर तिवारी, राजीव चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह चौहान, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, नीलम उपाध्याय, उत्कर्ष पाठक, दीपांशु शर्मा, मनोज पंडित, कमलकांत दीक्षित, आकाश दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, डॉ अरविंद शर्मा, दुर्वेश पचौरी, शरद शर्मा, पुष्पकांत शर्मा, पंकज पचौरी, विनय चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, रिंकू शर्मा, युवराज शर्मा, प्रियांशु पाराशर, विनय शर्मा, माधव भारद्वाज, शौर्य पंडा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ईएमएस / 19/04/2026