क्षेत्रीय
19-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। थाना मुरसान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को करबन नदी से अहरई की ओर जाने वाले मार्ग पर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद हुई, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू पुत्र बीरपाल निवासी हसनपुर बारू थाना सादाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मुरसान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले अलीगढ़ के देहली गेट थाने में एनडीपीएस एक्ट तथा बन्ना देवी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप गिरी के नेतृत्व में थाना मुरसान पुलिस टीम ने अंजाम दिया। ईएमएस / 19/04/2026