- आरोपी के विरूद्ध थाना टीटी नगर भोपाल में 09 अपराध पंजीबद्ध है भोपाल(ईएमएस)। शहर में कानून व्यावस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराधो पर नियंत्रण रखने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई । श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल शहर के द्वारा दिनांक 21.01.26 को निक्की सटियारे उर्फ नितिन पिता स्व. राकेश सटियारे उम्र 23 साल निवासी झुग्गी न. 661 ब्लॉक न. 01 के पीछे 12 दफ्तर थाना टीटी नगर भोपाल को 10 माह की कालावधि के लिये जिले भोपाल एंव उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, राजगढ, रायसेन एंव नर्मदापुरम जिलो की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का आदेश पारित किया गया था आरोपी के विरूद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में मारपीट, अड़ीबाजी, नकबजनी, चोरी, तोड़फोड़, अवैध रूप से छूरी रखना जैसे संगीन मामले पंजीबद्ध हैं आरोपी के द्वारा श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा किये गये जिला बदर आदेश की अवहेलना करते हुये भोपाल शहर में रहने की जानकारी प्राप्त हुई । थाना टीटीनगर से गठित टीम के द्वारा सक्रिय बदमाशों की चेंकिग के दौरान आरोपी को भोपाल शहर में छुपकर रहने की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया । और आरोपी को धारा 14 म.प्र.रा.सु. अधि के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । नाम आरोपी -01- निक्की सटियारे उर्फ नितिन पिता स्व.श्री राकेश सटियारे उम्र 23 साल निवासी झुग्गी न. 661 ब्लॉक न. 01 के पीछे 12 दफ्तर थाना टीटी नगर भोपाल सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रआर सोनीलाल, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर विनोद शर्मा, प्रआर राजेश नायर, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक की सराहनीय भूमिका रही है । जुनैद / हरि / 19 अप्रैल, 2026