भोपाल(ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खजूरी सड़क भोपाल द्वारा लगातार अभियान चलाया जाकर थाना क्षेत्रान्तगर्त स्थित सभी होटल/ढाबा/रेस्टोरेंट/ रिसोर्ट को चेक किया गया जिनमें कर्व रिसोर्ट, वायु रिसोर्ट, गोवा गोन, मोक्ष क्लब, वाटर विले, क्लब कवाना, एवरग्रीन, डाईन आउट, द आर्क रेस्टोरेंट /रिसोर्ट को चेक किया गया। आज दिनांक 18/04/2026 को थाना प्रभारी नीरज वर्मा एवं हमराह स्टाफ के साथ अवैध शराब पीने / पिलाने वाले होटल/ रिसोर्ट पर लगातार कार्यवाही का अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की गई। जिसमें वायु रेस्टोरेंट एवं राजवाड़ा ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिनसे शराब पिलाने का लायसेंस / वैध कागजात मांगे गये। जिनके द्वारा वैध लायसेंस प्रस्तुत नही किया गया, रिसोर्ट संचालक पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें वायु रेस्टोरेंट एवं राजवाड़ा ढाबा के संचालक व पीने वाले लोगो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के विरूद्ध कार्यवाही की गई। कुल 04 ग्राहको एवं 02 ढाबा / रेस्टोरेंट संचालको को आरोपी बनाते हुए धारा 36 ए, 36 बी आबकारी अधिनियम के कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार से अवैध रूप से शराब बेचना / पीना / पिलाना व अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधिया आपके रिसोर्ट / होटल / रेस्टोरेंट पर पाई गई तो आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी शासन की गाईड लाईन का ध्यान रखते हुए आप होटल / ढाबा / रिसोर्ट / रेस्टोरेंट का संचालन करे । सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी नीरज वर्मा, सउनि मानमती सिंह, प्रआर महेश चंवासिया, प्रआर नरेश बाबू, प्रआर अशोक वर्मा, प्रआर शकील खान, आर. वरूण त्रिपाठी, आर. हरीश मेवाड़ा, आर. सचिन चौधरी, आर. मुंशीलाल की सराहनीय भूमिका रही। जुनैद / हरि / 19 अप्रैल, 2026