व्यापार
20-Apr-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार सुबह13 पैसे मजबूत होकर 92.78 के स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की गिरती कीमतों और आरबीआई के सक्रिय कदमों ने रुपये को सहारा दिया है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 92.78 के स्तर पर पहुंच गया. पिछले शुक्रवार को भी रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 91.91 पर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों के मुता‎बिक रुपए की मजबूती के तीन मुख्य कारण हैं- अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 5.34 फीसदी गिरकर 95.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। तेल सस्ता होने से भारत का आयात बिल कम होता है, जिसका सीधा फायदा रुपये को मिलता है। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी संघर्ष में कमी आने की संभावनाओं से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रुपये की गिरावट थामने के लिए उठाए गए उपायों का असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है। सतीश मोरे/20अप्रैल ---