क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। विगत दस वर्षों की परंपरानुसार परशुराम वाटिका मरीमाता चौराहे पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें परशुराम भगवान का पूजन, फलों के रस से अभिषेक, पंचामृत अभिषेक तथा हवन करने के पश्चात भोग लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय शुक्ला, सागर शुक्ला, अन्नू बाजपेई, पं. अनूप शुक्ला, पं. पप्पी शुक्ला, सुरेंद्र बाजपेई, ओपी मिश्रा, दीपक शुक्ला, प्रकाश शर्मा, मनीष मिश्रा, सुधीर दवे, अतुल पाठक मौजूद रहे। - आनंद पुरोहित / 20 अप्रैल 2026