चेन्नई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस 19 वें सत्र में एक भी मैच में नहीं उतरे हैं। इससे धोनी के प्रशंसक आशंकित हैं और उनको लग रह है कि कहीं धोनी संन्यास तो नहीं ले रहे क्योंकि वह 44 साल के हो रहे हैं और लीग शुरु हुए महीना पूरा होने जा रहा है। इसी को लेकर जब टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी से पूछा गया तो उनका भी कहना है कि धोनी की वापसी को लेकर उन्हें जानकारी नहीं है। धोनी आईपीएल की शुरुआत से पहले ही अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गये थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी जिससे वह उबर रहे हैं और टीम के साथ यात्रा भी कर रहे हैं। सीएसके प्रबंधने ने भी अभी तक ये नहीं जानकारी दी है कि वह कब तक वापसी करेंगे। हसी के अनुसार धोनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं पर अभी मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। हसी से जब पूछा गया कि क्या धोनी की वापसी को लेकर कोई योजना है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे नहीं पता। मुझ बस इतनी जानकारी है कि वह अपनी रिहैब में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और मैं उनकी बल्लेबाजी से उत्साहित हूं।”हसी ने आगे कहा, “ वापसी इसपर आधारित रहेगी कि वह दौड़ने की स्थिति में हैं या नहीं क्योंकि वह पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरेंगे। ऐेसे में उन्हें तेजी से एक या दो रन लेने होंगे। उन्हें देखना होगा कि दौड़ आसानी से लगा पा रहे हैं या नहीं। इसके बाद भी मुझे में चाहूंगा कि वह शीघ्र वापसी करें।” आईपीएल सत्र से पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि वह पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे। ईएमएस 20 अप्रैल 2026