20-Apr-2026
...


आरसीबी दूसरे और रॉयल्स तीसरे नंबर पर मुम्बई (ईएमएस)। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराकर अंक तालिका में सबसे अधिक 11 अंक हासिल कर एक नया रिकार्ड बनाया है। पंजाब की टीम आईपीएल इतिहास में सत्र के पहले 6 मैचों में नहीं हारी है। उसने पांच मैच जीते हैं जबकि एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। पंजाब अंक तालिका में नंबर एक पर बनी हुई है। वहीं गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे के अलावा राजस्थान रॉयल्स तीसरी और सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स को एक अन्य मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हुए मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा। रायल्स को इस सत्र में दो हार मिली है पर इसके बाद भी वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं केकेआर को इस सत्र में पहली जीत मिली है। उसने रिंकू सिंह की आक्रामक पारी से राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। केकेआर को इससे पहले 6 मैचों में 5 में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। केकेआर की इस जीत से मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नीचे आयी है। एमआई आईपीएल अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है। मुंबई के 5 मैचों में 2 ही अंक है और टीम 10वें पायदान पर है। क्र. टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक 1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 +1.420 11 2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 +1.171 8 3 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 +0.599 8 4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 0.566 6 5 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 0.310 6 6 गुजरात टाइटन्स 5 3 2 0 0.018 6 7 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 -0.780 4 8 लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 2 4 0 -1.173 4 9 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 -0.879 3 10 मुंबई इंडियंस 5 1 4 0 -1.076 2 ईएमएस 20 अप्रैल 2026