इन्दौर (ईएमएस) संदिग्ध हालात में मौत के एक सनसनीखेज मामले में काम से लौट कर घर पहुंचे युवक की सोने के दौरान ही मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब दोस्त फिर काम पर जाने के लिए उसको उठाने पहुंचे तो वह उठा ही नहीं उसकी तो मौत हो चुकी थी। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रोमित देवरे उम्र चौंतीस साल निवासी गायत्री नगर जो कि मंडी में काम करता था की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रोमित सुबह मंडी में जाने के बाद 11 बजे घर आ जाता था। कुछ देर आराम करने के बाद फिर 3 बजे मंडी चला जाता था। शनिवार को 11 बजे मंडी से लौटा तो सोने चला गया। दोपहर 3 बजे मंडी जाने के समय दोस्त उठाने पहुंचा तो उठा नहीं। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शंका हार्ट अटैक की ही जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 20 अप्रैल 2026