खलील की जगह मघवाल को किया जा सकता है शामिल चेन्नई (ईएमएस)। पहले से ही अपने खिलाड़ियों की फिटनेस से परेशान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आयुष आने वाले मैचों से तकरीबन बाहर हो गये हैं। एक की रिपोर्ट के अनुसार आयुष की चोट कितनी गंभीर ये जांच के बाद ही पता चलेगा। इसी के बाद तय होगा कि वह कब वापसी कर पायेंगे। उन्हें पिछले मैच में चोट लग गयी थी। इसके बाद से ही वह बल्लेबाजी के दौरान असहज दिखे थे। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए म्हात्रे ने इस सत्र में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका होगा। उनकी जगह पर प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा या उर्विल पटेल को मिल सकता है मौका। मैच के बाद बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से हैमस्ट्रिंग की चोट है पर वह अभी यह नहीं जानते कि यह कितना गंभीर है। हसी के अनुसार म्हात्रे टीम के लिए एक बड़ा नुकसान बताया क्योंकि वह बहुत अच्छी फॉर्म में थे पर कहा कि इससे इस तरह लें कि इससे किसी नये किसी नये खिलाड़ी को अवसर मिलेगा। सीएसके का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा। वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टूर्नामेंट से बाहर हैं और उनके विकल्प के तौर पर आकाश मधवाल को शामिल किया जा सकता है। मधवाल ने हैदराबाद में सीएसके के ट्रायल में भी भाग लिया। वहीं राजवर्धन हंगरगेकर मुंबई में ट्रायल देंगे। ईएमएस 20 अप्रैल 2026