न्यू चंडीगढ़ (ईएमएस)। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीए में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार से निराश हैं। इस मैच में ऋषभ के कुछ फैसलों को लेकर भी सवाल उठे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में ऋषभ पारी की शुरुआत के लिए आये थे पर इस मैच में उन्होंने आयुष बडोनी को पारी शुरु करने के लिए भेजा था। आयुष ने मिचेल मार्श के साथ पारी शुरु की। बडोनी ने 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। ऋषभ ने अब बदोनी से पारी शुरु कराने का कारण बताया है। ऋषभ कहा, हमने मैदान पर जाकर खुलकर खेलने का फैसला लिया था। यह पहले से तय था कि बडोनी पारी शुरु करेंगे पर ये बात हमने सार्वजनिक नहीं की थी। हम शीर्ष ऑर्डर में थोड़ी आजादी चाहते थे और मैं मध्य क्रम में सहायता करना चाहता था। वहीं मैच में हुई गलती को लेकर कप्तान ने कहा कि ये बताना कठिन है। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस मैच से कुछ सकारात्मक बातें भी हुई हैं। हमे एक टीम के तौर पर बेहतर करने में सफल रहे हैं। ये भी मानना होगा कि विरोध टीम का प्रदर्शन हमसे बेहतर रहा। ईएमएस 20 अप्रैल 2026