- टेमरभीटा के रवि की गढा रेल्वे स्टेशन के समीप सडक दुर्घटना में मौत जबलपुर, (ईएमएस)। गोराबाजार टेमरभीटा निवासी रवि पटैल के घर बेटे की शादी की तैयारी थी और पिता इसके लिए आमंत्रण पत्र बांटने निकला था परंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था तिलवारा थानांतर्गत गढ़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी खुशियों को ऐसी टक्कर मारी कि पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। पिकअप की टक्कर में रवि पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ही मेडीकल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर के टेमर भीटा पहुंचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। जिस घर से बारात निकलनी थी, वहाँ अब मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। - अजय पाठक / मोनिका / 20 अप्रैल 2026/ 02.13