क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर ग्राम पतरापाली मोड़ के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक की दबने से मृत्यु हो गई, वहीं सह चालाक जख्मी हो गया। उसे कटघोरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर से ग्राम पतरापाली मोड़ के पास चालक एकाएक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अभी पूर्ण रूप से नहीं हो पाई है, लेकिन मौके पर मिली जानकारी के अनुसार उसका नाम राम बताया जा रहा है और उम्र लगभग 23 वर्ष के आसपास है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर टीम यहां पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल सह चालक को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 20 अप्रैल / मित्तल