क्षेत्रीय
20-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा कोरबा के द्वारा 17 अप्रैल को प्रांतीय निकाय के आह्वान पर स्थापना दिवस हेतु जिला शाखा अध्यक्ष प्रभात शर्मा के नेतृत्व में नवीन चौधरी सदन एम.पी. नगर कोरबा में बैठक आहूत की गई। उनके द्वारा बताया गया कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति होने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को पेंशनर एसोसिएशन का सदस्य बनाया उनके भुगतान हेतु आवश्यक मदद की जाए। स्थापना दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। सभी साथी एक दूसरे को बधाई देकर रंग-गुलाल लगा सभी साथियो को 17 माई को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांत अधिवेशन जांजगीर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु आग्रह किया गया। उक्त बैठक में संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, प्रांतीय सचिव सुरेश कुमार द्विवेदी, यू.आर. महिलांगे, अजय पांडे, केशव बारिया, एल.जी.साहू, आर.के. पांडे, रेशम दुबे, टी.आर. कुर्रे सहित अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे। सुरेश द्विवेदी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। - 20 अप्रैल / मित्तल