ग्वालियर ( ईएमएस ) | ग्वालियर जिले में 1 अप्रैल के बजाए 15 अप्रैल से गेंहू खरीद शुरु की गई है उसमे भी सेटेलाइट सर्वे के आधार पर बड़ी संख्या मे पंजीकृत के पंजीयन निरस्त कर दिया गया, इसके बाद विरोध होने से पुन सर्वे का आश्वसन दिया गया, किंतु सभी किसानो के स्लॉट बुकिंग ना करके इसमें भी भेदभाव किया जा रहा है, इसके बाद भी जैसे तैसे करके किसान जब अपनी फसल लेकर सरकारी खरीद केंद्रों पर पहुँचे तब बड़ी संख्या मे गेहूँ को अमानक बताकर लौटाया जा रहा है, इस सब के चलते किसान अपनी फसल को व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर हो रहा है, 2625 रुपये के समर्थन मूल्य के बजाए किसान 2100 और 2200 रुपये प्रति क्विंटल व्यापारियों को बेचने में मजबूर हो रहा है, जिसके कारण प्रति क्विंटल किसान को 400 से 500 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है शासन और प्रशासन की इस मनमानी से नाराज किसान संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 21 अप्रैल को 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुँच कर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौपेंगे | संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अखिलेश यादव, तलविंदर सिंह, भगवान सिंह गुर्जर, चौधरी ओम प्रकाश, अशोक पाठक, सुग्रीव सिंह, रणवीर सिंह यादव, पूरन सिंह राणा, रामकिशन सिंह कुशवाह ने सभी किसानों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है |